टीकमगढ़: सूरजपुर गांव निवासी व्यक्ति की नीलगाय से टकराकर हुई मौत, जिला अस्पताल में पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
सूरजपुर गांव निवासी व्यक्ति सुंदरपुर से अपने गांव की ओर बापिस जा रहा था, तभी रास्ते में गुखरई गांव के पास उसकी बाइक के सामने नीलगाय आ गई और नीलगाय से टकराकर बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। CHC से घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहा उसे डाक्टर ने देखकर मृत घोषित कर दिया। आज शव का पीएम हुआ और शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।