टीकमगढ़: केशवगढ़ गांव से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा वृद्ध, किसान सम्मान निधि की राशि दिलाए जाने और अन्य समस्या को लेकर दिया आवेदन
केशवगढ़ गांव से वृद्ध कलेक्ट्रेट पहुंचा। वृद्ध ने बताया कि 1 साल से किसान सम्मन निधि की राशि उसके खाते में नहीं आई है। उसकी भूमि केशवगढ़ में स्थित है, जिसके नाम की बंदी बनी हुई है, लेकिन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी बंदी से खाद्य उठा लिया गया है,जिससे उस पर कर्जा हो गया है। वृद्ध ने किसान सम्मन निधि दिलाए जाने और कार्यवाही को लेकर आवेदन दिया है।