प्रेस विज्ञप्ति
जिला परिवहन कार्यालय, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी।
आज दिनांक-24.09.2026 को श्री राधामोहन सिंह, माननीय सांसद, पूर्वी चम्पारण की अध्यक्षता में 'संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहुत की गयी। बैठक में माननीय विधायक मोतिहारी श्री प्रमोद कुमार, माननीय विधायक हरसिद्धि श्री कृष्णानंद पासवान, माननीय विधायक मधुबन श्री राणा रणधीर, माननीय विधायक कल्याणपुर श्री सचिंद्र प्रसाद सिंह, माननीय विधायक पिपरा श्री श्याम बाबू प्रसाद यादव, डिप्टी मेयर नगर निगम मोतिहारी श्री लालबाबू प्रसाद गुप्ता सहित पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात, अपर समाहर्ता पूर्वी चंपारण श्री मुकेश कुमार सिंहा,जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती निवेदिता सहित एनएचएआई, एनएच, आरसीडी,pwd के प्रोजेक्ट मैनेजर और अभियंता, संबंधित थानों के थाना प्रभारी उपस्थित थे।
उक्त बैठक में निम्नलिखित बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा किया गया-
➤ जिले में सड़क सुरक्षा क्रिया-कलाप की समीक्षा।
> सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा करते हुए सभी सड़क विभाग के पदाधिकारियों को दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु आवश्यक निदेश दिए गए।
> प्रोटोकॉल के अनुसार ब्लैक स्पॉटों की पहचान तथा सुधार से संबंधित कार्य की समीक्षा ।
> सड़क सुरक्षा मानकों का कार्यान्वयन सुनिश्चित करना।
> दुर्घटना/घातकता में कमी लाने के लिए विशिष्ट लक्ष्यों के साथ जिले के सड़क सुरक्षा कार्य योजना तैयार करना तथा उसका क्रियान्वयन की समीक्षा।
> सभी थानाध्यक्षों को (गुड सेमेरिटन) राह वीरों की चिन्हित करते हुए उनकी सूची उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया।
> जिले में सड़क सुरक्षा अभियान को बढ़ावा देने से संबंधित आवश्यक विचार-विमर्श ।
> दुर्घटना प्रवण क्षेत्रों / ब्लैक स्पॉट की समीक्षा करते हुए संबंधित सड़क विभाग एवं संबंधित थानाध्यक्ष को स्थल निरीक्षण करते हुए अगामी बैठक में दुर्घटना में कमी हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Transport Department, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Sep 24, 2026