कुटुंबा: सिमरा थानाध्यक्ष पर जनप्रतिनिधियों ने मनमानी का आरोप लगाया, एसपी से की शिकायत, फर्जी केस में फंसाने का आरोप
सिमरा थाना की कार्यशैली पर जनप्रतिनिधियों ने सवाल उठाए हैं। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार के कार्यों से क्षुब्ध चल रहे सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह बैरांव पंचायत के सरपंच संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों का एक शिष्ट मंडल सोमवार को एसपी अंबरीश राहुल से मिलने पहुंचा।