कुटुंबा: अंबा स्थित सतबिहिनी मंदिर के प्रांगण में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों की हुई जांच व दवाइयां वितरित
अंबा स्थित एक निजी फार्मेसी कॉलेज व सतबहिनी पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में शनिवार को निःशुल्क जांच शिविर लगाया गया. मां सतबहिनी मंदिर के प्रांगण में लगने वाले अदरा मेला के समीप पंचायत सरकार भवन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों द्वारा मरीजों को जांच कर सुझाव दिया गया.