कुटुंबा: हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ मुहर्रम पर्व, पारंपरिक हथियारों के साथ जुलूस निकालकर दी गई मुबारकबाद
कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मुहर्रम पर्व मनाया गया. लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुहर्रम का मुबारकबाद दिए. प्रखंड के विभिन्न गांव से जुलूस निकालकर खेल का प्रदर्शन किया गया. परंपरागत हथियारों के साथ किए जा रहे खेल प्रदर्शन को देखने के लिए जगह जगह फर भीड़ लगी रही.