कुटुंबा: बभंडीह खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता मशाल का समापन, अधिकारियों ने विजेताओं के बीच बांटे पुरस्कार
कुटुंबा प्रखंड के बभंडीह खेल मैदान में दूसरे दिन यानी रविवार को प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता मशाल 2024 का समापन किया गया। रविवार को एथलेटिक्स में लम्बी कूद, बॉल थ्रो, 60m / 100m दौड़, 600m /800m दौड़ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में संकुल स्तर से प्रथम विजेता खिलाड़ी बालक / बालिका भाग लिए।