कुटुंबा: बभंडीह में प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता मशाल का शुभारंभ, पहले दिन लम्बी कूद, बॉल थ्रो व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
कुटुंबा प्रखंड के बभंडीह खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता मशाल का आयोजन किया गया. उद्घाटन बीडीओ मनोज कुमार, बीईओ शिशिर कुमार रंजन, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी गंगाधर महतो ने संयुक्त रूप से किया. बीडीओ ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल जरूरी है. इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है.