कुटुंबा: अंबा बीआरसी भवन के समक्ष विभिन्न मांगों को लेकर रसोइया संघ ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर लगाए नारे
कुटुंबा प्रखंड के बीआरसी भवन अंबा में अपनी विभिन्न मांगो को लेकर रसोइया संघ ने शुक्रवार को एक जुटता दिखाते हुए विशाल प्रदर्शन किया.इस दौरान अपनी समस्याओं से संबधित गीत गाए व सरकार के विरोध जमकर नारे लगाए. राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोईया फ्रंट के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या मे रसोईया उपस्थित दर्ज कराई.