मानिकपुर: दस माह से मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
चित्रकूट के मानिकपुर विकासखंड की गिदुरहा ग्राम पंचायत में आदिवासी परिवार दस माह से मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहा है। पीड़ित जयनारायण ने शनिवार दोपहर तीन बजे बताया कि उनके दामाद रावेन्द्र की 7 दिसंबर 2025 को मृत्यु हुई थी। आवेदन के बावजूद प्रमाण पत्र नहीं मिला। एडीओ मोहन लाल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।