नगर के मेला ग्राउंड में आयोजित 121वें मेला श्री रामलीला का समापन शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे रावण वध के साथ भव्य रूप से हुआ। अंतिम दिवस पर भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचे। जैसे ही भगवान राम ने रावण का वध किया, पूरा मेला ग्राउंड जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।