कर्वी: कर्वी लेखपाल संघ और राजस्व निरीक्षकों ने एंटी करप्शन के खिलाफ एसडीएम व सीडीओ को सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट कर्वी लेखपाल संघ और राजस्व निरीक्षकों द्वारा शनिवार की दोपहर 3:00 बजे एंटी करप्शन के खिलाफ SDM और CDO को ज्ञापन सौंपा गया है। मंडल अध्यक्ष राजस्व निरीक्षक संघ पुरुषोत्तम शुक्ल ने बताया कि एंटी करप्शन द्वारा फर्जी शिकायतों के आधार पर फंसाकर लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को जेल भेजा जाता है। इसके विरोध में ज्ञापन सौंपा गया है।