कर्वी: मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट की अध्यक्षता में तहसील सभागार कर्वी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर की अध्यक्षता में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार कर्वी में किया गया । मुख्य विकास अधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।