कर्वी: मानिकपुर के गढ़चपा भौठी पुरवा में बहन से झगड़ा करने पर मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मानिकपुर के गढ़चपा भौठी पुरवा में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे वर्षीया किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका सावित्री पुत्री सोहन के परिजनों ने बताया कि सावित्री का उसकी बहन मोहिनी से झगड़ा होने पर मां की डांट से नाराज होकर सावित्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वहीं परिजनों सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शनिवार की दोपहर 1:30 बजे पीएम कराया है।