#बलिया के #बेल्थरारोड स्थित #ससनाधाम में #संतपति स्वामी शिवनारायण जी महाराज के जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का महासैलाब! #नेपाल-#बांग्लादेश समेत 12 प्रांतों से पहुंचे हजारों श्रद्धालु। #विश्वगुरु #संत #अमरजीत जी महाराज की देखरेख में निकली भव्य प्रभातफेरी और संतपति महाराज की झांकी ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति प्रो. डॉ. हरिकेश सिंह, #नेपाल #मेयर नागेश्वर प्रसाद जी, बाबा #पलटनदास जी #महाराज, मुल्की #महंत #लल्लन दास जी महाराज, विख्यात #कथावाचक स्वामी #अनुपानंद जी महाराज और विश्व कोतवाल बाबा मोहित दास उदासी जी समेत अनेक गणमान्य संत समागम में शामिल हुए। स्वामी अनुपानंद जी महाराज ने संतों की शरण को मानव कल्याण का मार्ग बताया, वहीं बिरहा गायक चन्द्रकिशोर पांडेय ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। सदाचार, नशामुक्ति और मानव सेवा के संदेश के बीच दिनभर चले भंडारे में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
#followerseveryone #all
#SantpatiMaharaj #SasnaDham #BalliaNews #SpiritualFestival #UttarPradeshNews