#बलिया के #ससनाधाम में 28 अक्टूबर को सजेगा देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का भव्य दरबार! संत शिरोमणि स्वामी #शिवनारायण जी #संतपति महाराज के जन्मोत्सव में नेपाल समेत 12 प्रांतों से जुटेंगे शिवनारायणी अनुयायी, जबकि अमेरिका, मॉरीशस और दक्षिण अफ्रीका के भक्त ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। संत समागम, भव्य शोभायात्रा और पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन होगा मुख्य आकर्षण। समारोह में जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति प्रो. डॉ. हरिकेश सिंह और नेपाल के मेयर नागेश्वर प्रसाद भी शामिल होंगे। खास आकर्षण होगा करीब 301 वर्ष पुराना हस्तलिखित ग्रंथ ‘गुरु अन्यास ज्ञान दीपक’, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह है। बिहार से करीब 80 अनुयायी ससनाधाम पहुंच चुके हैं और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#SasanDham #SantpatiMaharaj #ShivnarayaniDharma #BalliaNews #SpiritualGathering