पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर जाकर की मुलाकात
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने जीत हासिल की है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की। शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोजपा के बीच कुछ लोग भ्रम फैला कर फॉल्स नॉरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहे थे।