पटना ग्रामीण: लालू प्रसाद यादव को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य ने पार्टी और परिवार से तोड़ा नाता
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इंडिया गठबंधन की करारी हार के बाद अब लालू परिवार में सियासी ड्रामा देखने को मिल रहा है। लालू प्रसाद यादव को किडनी देने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने पार्टी और परिवार से नाता तोड़ लिया है। शनिवार दोपहर 2:42 पर सोशल मीडिया X के माध्यम से रोहिणी आचार्य ने कहा है कि वह पार्टी और परिवार से अपना नाता तोड़ रही है।