पटना ग्रामीण: बिहार: इंडिया गठबंधन की हार के बाद राजद की पहली प्रतिक्रिया सामने आई
लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की पार्टी राजद ने बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने को लेकर मतगणना के एक दिन बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। शनिवार दोपहर 1:08 पर पार्टी की तरफ से कहा गया है कि "जनसेवा एक अंतहीन यात्रा है! इसमें उतार चढ़ाव आना तय है। हार में विषाद नहीं, जीत में अहंकार नहीं! आरजेडी गरीबों के बीच उनकी आवाज़ बुलंद करती रहेगी!"