लालगंज: हलिया क्षेत्र में आंधी-तूफान से भारी नुकसान, दर्जनों पेड़ और बिजली के खंभे गिरे, 18 घंटे से अधिक बिजली बाधित
हलिया थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश के दौरान बिजली के पोल गिरने से क्षेत्र में 18 घंटे से अधिक समय से बिजली गुल हो गई। जिससे पेयजल समस्या सहित छोटे-मोटे कारोबार बाधित हो गए। वहीं आंधी तूफान के कारण पेड़ गिरने से हलिया सोठिया मार्ग अवरोध हो गया। आंधी तूफान से सबसे ज्यादा नुकसान जोगियाबारी गांव में हुआ।