हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने लक्कड़ बस्ती के पास पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ रहे 3 लोगों को किया गिरफ्तार
नगर कोतवाली पुलिस ने लक्कड़ बस्ती के पास पैसों के बंटवारे को लेकर आपस में झगड़ रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कुलवंत, सुहैल और ऋषभ को सबक सिखाते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया। घटना मंगलवार दोपहर 3 बजे की है।