बिश्रामपुर: ट्रेनिंग के दौरान दरोगा की मौत, नावाडीह कला में शव पहुंचते ही छाया मातम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
विश्रामपुर के नावाडीह कला निवासी उदय शंकर राम का निधन ट्रेनिंग के दौरान हो गयी। वे गढ़वा जिला में दरोगा के पद हेतु प्रशिक्षण पर थे। मंगलवार की सुबह आठ बजे जैसे ही उनका शव पैतृक गांव विश्रामपुर के नावाडीह कला पहुंचा। गांव में मातम छा गया। वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इससे पहले दरोगा के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में सलामी दी गयी।