बिश्रामपुर: विश्रामपुर में वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार निकला रामनवमी का भव्य जुलूस, राम दरबार की झांकी रही आकर्षण
वर्षो से चली आ रही परंपरा के अनुसार सोमवार की शाम पांच बजे नगर परिषद मुख्यालय में रामनवमी का जुलूस दसवीं को निकाला गया। जुलुस की शुरुआत विश्रामपुर के ऐतिहासिक पंचमुखी मंदिर से हुआ। रामनवमी जुलुस गढ़ मुहल्ला,दर्जी मुहल्ला,अंजान शाहिद देव स्थल,बाजार मुहल्ला,बस स्टैंड,सोरडीह सहित नप मुख्यालय के हर गली कुच्चो से गुजरी और स्थानीय डाक बंगला में सम्पन्न हुआ।