मुख्यमंत्री धामी ने टिहरी बस हादसे पर जताया दुख, दिए जांच के आदेश
घायलों को एम्स ऋषिकेश समेत अन्य चिकित्सा केंद्रों में कराया गया भर्ती, राहत एवं बचाव कार्य जारी
देहरादून। टिहरी गढ़वाल के गुलार घाटी के पास हुए भीषण बस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश से जोशीमठ जा रही एक बस गुलार घाटी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कई लोगों की मौत होने की सूचना है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सीएम धामी ने बताया कि सभी घायलों को ऋषिकेश स्थित एम्स और अन्य चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया गया है। राहत एवं बचाव कार्य में संबंधित टीमें जुटी हुई हैं। सरकार की ओर से घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
\#Uttarakhand #TehriBusAccident #PushkarSinghDhami #GularValley #RoadAccident #ChampawatKhabar
Champawat, Champawat | Nov 17, 2026