लोहाघाट के पूर्व विधायक फर्त्याल की जन आशीर्वाद रैली में उमड़ा जन सेलाब...
भाजपा में 20 साल पूरे होने पर लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने लोहाघाट नगर में जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया। जन आशीर्वाद रैली में दूर-दूर क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। शीतला माता मंदिर से निकली जन आशीर्वाद रैली लोहाघाट के रामलीला मैदान पहुंचे इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद पूरन सिंह फर्त्याल जिंदाबाद के नारे लगे। जन आशीर्वाद रैली में हजारों की संख्या में महिलाएं, युवा व बुजुर्ग शामिल हुए। रामलीला मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें रैली में मौजूद भाजपा नेताओं ने जनता को संबोधित किया कहां आज जनता के आशीर्वाद से जन आशीर्वाद रैली काफी सफल हुई है।