मधेपुरा: रतवारा थाना की पुलिसिया दबाव के बाद मर्डर केस के फरार अभियुक्त छुतहरु सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया
रतवारा थाना के पुलिस पदाधिकारी जिले के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे थे। पुलिसिया दबाव बढ़ने के बाद मर्डर केस के फरार अभियुक्त खापुर गांव के छुतहरु सिंह पिता स्वर्गीय रामदेव सिंह ने उदाकिशुनगंज अनुमंडलीय न्यायालय में आत्म समर्पण किया। न्यायालय आदेश के बाद अभियुक्त को उदाकिशुनगंज उपकारा जेल भेज दिया।