भानपुरी: बस्तर ओलंपिक 2026 कल, लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान में विकास खंड स्तरीय आयोजन होगा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
*जगदलपुर/* बस्तर ओलंपिक 2026 का विकासखंड स्तरीय आयोजन 13 नवंबर को लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान में होगा। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने 12 नवंबर को अधिकारियों ने मैदान का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सहित शिक्षा विभाग और जनपद के अधिकारी मैदान पर पहुंचे। उन्होंने खेलकूद व्यवस्था, मैदान की स्थिति, पेयजल, बैठक व्यवस्थ