टोंक: सरकारी स्कूलों की समस्याओं पर हर महीने होगी समीक्षा बैठक, फैसले शाला दर्पण पर अपलोड होंगे
Tonk, Tonk | Oct 13, 2026 राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अब ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर पर हर महीने समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए बैठक कैलेंडर जारी कर निर्णयों और कार्रवाई का विवरण शाला दर्पण पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया है।