आज दिनांक 1/11/2026 जीविका तथा प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्त बिहार अभियान के अंतर्गत मधेपुरा जिला के आलमनगर स्थित आयुष्मान, जयभारत एवं उत्साह जीविका संकुल स्तरीय संघों के द्वारा नशा मुक्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर शपथ , रंगोली, एवं रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्पाद विभाग द्वारा नशामुक्ति हेतु नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया है। आयुष्मान जीविका ,जय भारत एवं उत्साह जीविका महिला संकुल संघ में नशामुक्त बिहार बनाने हेतु नाटक के माध्यम से नशा नहीं करनै का संदेश आमजनों को दिया गया।प्रजापति ब्रह्म कुमारी संस्था द्वारा भी नशा से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे जागरूक किया गया तथा हरेक प्रकार के नशा से समाज को मुक्त करने का अपील किया गया है।इस कार्यक्रम 500-600 जीविका दीदीयों ने भाग लिया।इस कार्यक्रम में सामुदायिक समन्वयक विकास कुमार, कमलदेव कुमार,संकुल संघ के प्रतिनिधि कुमकुम देवी,मंचों देवी, रिंकी देवी, रुकमनी देवी, खुशबू कुमारी, आशा देवी,भीआरपी इरसाद आलम, सारिका कुमारी, क्लस्टर फैसिलिटेटर विकास मालाकार, अखिलेश कुमार,सीएन आरपी अनुजा भारती,नीलू कुमारी,एमआरपी गौरव कुमार, ज्योति मेहता , जीविका मित्र मनीषा कुमारी,नूतन कुमारी, कंचन कुमारी , उत्पाद विभाग से मिथिलेश कुमार, प्रजापति ब्रह्म कुमारी संस्था की टीम ने भाग लिया।
जिला परियोजना प्रबंधक श्री नील कमल चौधरी ने कहा नशा मुक्त जागरूकता अभियान सभी 40 संकुल स्तरीय संघ में किया जाएगा, जिससे नशा के दुष्प्रभाव के प्रति लोग जागरूक होंगे।
हर घर से नशा दूर भगाओ।
हर घर में खुशहाली लाओ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar