‘‘मिलावट के विरूद्ध अभियान : जांच रिपोर्ट में पाये गये एक दर्जन खाद्य प्रतिष्ठानों के सैंपल सबस्टैर्ण्ड ’’
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं खाद्य पदार्थों की निरंतर जांच कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पूर्व में जांच हेतु लिये गये खाद्य पदार्थों के सैंपलों की खाद्य विश्लेषक राज्य खाद्य प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट में एक दर्जन खाद्य प्रतिष्ठानों के सैंपल सबस्टैर्ण्ड पाये गये हैं। जिनमें लक्ष्मी किराना भंडार विशनवाडा से लिया गया नमकीन, राज डेयरी बोहरा मस्जिद गुना का मावा, अंजली मिष्ठान भण्डार रूठियाई की मावा बर्फी, राज स्वीट्स एण्ड पूडी सेंटर आर्य समाज मंदिर गुना की बर्फी, ममता डेयरी प्रॉडक्ट्स गुना का दूध, श्री श्याम डेयरी सकतपुर गुना की मिल्क क्रीम, जगत SSS रेस्टोरेण्ट गुना का पनीर, चंदेल डेयरी एण्ड रेस्टोरेण्ट हाट रोड गुना का मावा, नीतेश किराना बी.जी. रोड गुना का घी, शिमला स्वीट्स गुना का मावा, श्रीराम बीकानेर मिष्ठान भण्डार कैण्ट गुना के बूंदी लड्डू एवं नमकीन, दीपक रेस्टोरेण्ट कुंभराज की मावा बर्फी के सैंपल शामिल हैं। इन सभी फर्मों के प्रकरण सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किये जायेंगे, जिनकी अभियोजन की प्रकिया प्रचलन में है। इधर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विभाग को शिकायत प्राप्त होने पर तेलघानी गुना स्थित अमूल पार्लर से अमूल पनीर, दही एवं अमूल केक के सैंपल एवं पुरानी गल्ला मण्डी गुना स्थित श्री हरि बीकानेर मिष्ठान भण्डार से नमकीन का सैंपल एवं अशोका जूस सेंटर मानस भवन के पास, गुना से मौसम्मी, अनार एवं पाइनेप्पल जूस के सैंपल जांच हेतु लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गये हैं।
कलेक्टर श्री कन्याल के निर्देशानुसार जिले में मिलावट के विरूद्ध जांच एवं सैम्पल कार्यवाही निरंतर जारी है।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
11 views | Guna, Madhya Pradesh | Oct 12, 2026