#गुना जिले के 30,743 हितग्राहियों के खातों में 1.84 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन राशि अंतरित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नरसिंहपुर जिले से प्रदेश के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत माह सितम्बर पेड अक्टूबर की 35 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के खातों में 213.41 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र गुना में दिखा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले के 30,743 हितग्राहियों के खातों में 1,84,45,800 /- रुपये (एक करोड़ चौरासी लाख पैतालीस हजार आठ सौ रुपये)की राशि अंतरित की। कार्यक्रम में उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री रिशु सुमन सहित अन्य स्टाफ एवं हितग्राही उपस्थित थे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
7 views | Guna, Madhya Pradesh | Oct 11, 2026