सुसनेर: पगारिया टोल नाके के समीप नील गाय को बचाने के चक्कर में 1 युवक घायल, आगर जिला अस्पताल किया गया रेफर
उज्जैन झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 552 जी स्थित ग्राम पगारिया टोल नाके के समीप गुरुवार की शाम को 6 बजे के लगभग नील गाय को बचाने के चक्कर में कमल नामक युवक घायल हो गया जिसको परिजनो के आगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज डॉक्टरो के द्वारा किया जा रहा है। इस घटना की सूचना स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्थानीय पुलिस थाने पर भी दी गई है।