सुसनेर: सिविल अस्पताल के बाहर रोगी कल्याण समिति ने की 3 दुकानों की नीलामी प्रक्रिया आयोजित
सिविल अस्पताल के बाहर रोगी कल्याण समिति के द्वारा दुकान नम्बर 2, 3और 4 कि नीलामी प्रक्रिया चीफ BMO डॉ.राजीव बरसेना की मौजूदगी में गुरुवार की दोपहर में आयोजित की गई। इस दौरान ₹39 लाख 21000 ₹ में दुकान न. 2 रामबाबु चौधरी को, दुकान न. 3 ₹18 लाख 80000 में रामलखन गायरी को व दुकान न. 4 की ₹18 लाख 60000 में हेमंत सोनी को नीलाम की गई।