सुसनेर: सुसनेर की कृषि उपज मंडी में बढ़ती जा रही रबी सीजन की आवक, ₹5651 प्रति क्विंटल के भाव से मसूर व ₹4751 के भाव से बिका रायड़ा
बुधवार की दोपहर 1 बजे इंदौर कोटा रोड स्थित कृषि उपज मंडी में बड़ी सँख्या में ग्रामीण अंचल के किसान रबी सीजन की फसल बेचने के लिए पहुंचे, जिसके चलते यहां पर फसलों की नीलामी के दौरान ₹5651 प्रति क्विंटल के भाव से मसूर, ₹4751 प्रति क्विंटल के भाव से रायडा व ₹6250 प्रति क्विंटल के भाव से धनिया की फसल की खरीदी गल्ला व्यापारियों के द्वारा की गई। 3000 बोरी की आवक हुई