सुसनेर: धारा 43 के अधिनियम के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए सुसनेर पुलिस ने चलाया अभियान
सरकार के निर्देश पर धार 43 के अधिनियम के बारे में लोक जागरूकता को लेकर पुलिस ने मंगलवार से अभियान की शुरूआत कर दी। थाने के SI दीपक विश्वकर्मा व ML मण्डोत ने बालकों के साथ ही उनके माता-पिता को जागरूक किया। IPC की धारा 43 के अनुसार अवैध शब्द हर उस बात को लागू करता है, जो अपराध हो, जो विधि द्वारा प्रतिषिद्ध हो, जो सिविल कार्यवाही के लिए आधार उत्तपन्न करती हो।