सुसनेर: रोगी कल्याण समिति ने शासकीय सिविल अस्पताल सुसनेर में 2 लाख 90 हजार रुपए में की कैंटीन की नीलामी
रोगी कल्याण समिति के द्वारा शासकीय सिविल अस्पताल सुसनेर में कैंटीन की नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई। यहां पर चीफ BMO डॉ. राजीव बरसेना की मौजूदगी में ₹2 लाख 90 हजार में नवीन गुजराती नामक फर्म के द्वारा अधिकतम बोली लगाई गई। 7 दिवस में कैंटीन, संबंधित फर्म को आवंटित कर दी जाएगी।