गिधौर: सरयू सेवा सदन में अंबेडकर जयंती के पूर्व जरूरतमंद बच्चों को मिला शिक्षा सम्मान
Gidhaur, Jamui | Apr 13, 2026 सरयू सेवा सदन में समग्र सेवा द्वारा संचालित सामुदायिक सांस्कृतिक शिक्षण केंद्र में सोमवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के पूर्व शिक्षा सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कक्षा 9वीं और 10वीं के 70 जरूरतमंद बच्चों के बीच किताब-कॉपी वितरित की गई। संस्था के सौरभ कुमार ने 9 बजे बताया कि बच्चों को बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और विचारों से प्रेरित किया।