मुंगेर: मुंगेर में सोमवार की देर शाम एक 32 साल के व्यक्ति को गोली मार दी गई।
Munger, Munger | Jan 30, 2024 मुंगेर में सोमवार की देर शाम एक 32 साल के व्यक्ति को गोली मार दी गई। बताया जाता है कि असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव में देर शाम शराब और ताड़ी बेचने पर मना करने गए व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली चलने की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष विजय कुमार मांझी, सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार, SI रामकिशोर महतो दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।