सेन्हा: सभी मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला आयोजित करें : सीईओ
प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सीईओ सह प्रखंड निबंधन निर्वाची पदाधिकारी द्वारा चुनाव आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव को लेकर बीएलओ पर्यवेक्षक और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अंचल अधिकारी ने मतदाता व मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय आदि का सत्यापन करें।