सेन्हा: सेन्हा में अवैध बालू परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर जप्त
अवैध बालू परिवहन करने के मामले में अंचल अधिकारी के नेतृत्व में सेन्हा थाना पुलिस ने एक ट्रैक्टर को जप्त कर अग्रतर कार्रवाई हेतु खनन विभाग को सूचित किया गया है। सेन्हा थाना पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के एक महिंद्रा ट्रैक्टर को जोगना मुंडा टोली के समीप से अवैध बालू परिवहन करते हुए जप्त किया है।