सेन्हा: नरेश साहू हत्याकांड को लेकर फोरेंसिक टीम पहुंची घटनास्थल, जुटाए जा रहे है सबूत
जमीन कारोबारी सह व्यवसायी नरेश साहू उर्फ शिबू हत्याकांड को लेकर पुलिस की टीम ने जांच तेज कर दी है। अपराधियों की घर पकड़ को लेकर लोहरदगा पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी को लेकर फॉरेंसिक टीम के साथ सोमवार को पुलिस घटनास्थल पहुंचकर सबूत जुटाने का काम किया है। इस मामले में अपराधियों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।