सेन्हा: अरु में महिला ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या
सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु गांव स्थित नदी किनारे शनिवार को महिला ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका की पहचान अरु निवासी केश्वर हरि उरांव की 28 वर्षीय पत्नी रीता उरांव के रूप में हुई है। सेन्हा थाना पुलिस मामले की जांच और अग्रतार कार्रवाई में जुट गई है। पति पत्नी दोनों खेत में काम कर रहे थे दोपहर में पति खाना लेने घर गया था।