सेन्हा: बाजार डांडू में धूमधाम से मनाया जाएगा रामनवमी का त्यौहार
प्रखंड क्षेत्र के मुर्की तोड़ार पंचायत अंतर्गत बाजार डांडू में रविवार को रामनवमी मेला आयोजन को लेकर मिथिलेश मिश्रा के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 17 अप्रैल को भव्य तरीके से मेला और अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता आयोजित करने को लेकर चर्चा की गई। जिसमें रामनवमी के त्योहार धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।