सागर नगर: रोजगार सहायकों ने जिला पंचायत CEO को दिया ज्ञापन, ग्राम रोजगार सहायकों पर हो रही कार्रवाई को रोकने की मांग की
जिले की ग्राम पंचायत में पदस्थ ग्राम रोजगार सहायकों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार दोपहर 3 बजे जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के माध्यम से उल्लेखित किया है कि आलाधिकारी द्वारा दवाब बनाकर केवल ग्राम रोजगार सहायकों को ही टारगेट कार्यवाही की जा रही है।