सागर नगर: बहेरिया थाना क्षेत्र में चचेरे भाइयों पर एससीएसटी का मामला दर्ज
बहेरिया थाना की कर्रापुर चौकी क्षेत्र में आने वाले ग्राम बड़ी सिमरिया में दो चचेरे भाईयों ने युवक के साथ मारपीट कर दी, मारपीट में वह घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना में की, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों चचेरे भाईयों पर मारपीट और एससीएसटी की धाराओं में मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।