सागर नगर: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर को घरोंदा सहित अन्य आश्रमों में हुए देहदान मामलों पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए
घरोंदा आश्रम तिली, करूणा आश्रम खजुरिया व मदर टेरेसा आश्रम के द्वारा लगातार नियम विरूद्ध तरीके से देहदान व बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार किए जाने के मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग को शिकायत मिली थी कि इन आश्रमों में रहने वाले नाबालिगों सहित अन्य दिव्यांगों की मृत्यु होने के बाद नियम कानूनों का पालन