सागर नगर: मकरोनिया थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा खड़ा करने पर दो युवकों में मारपीट
मकरोनिया थाना क्षेत्र में आने वाले दीनदयाल नगर में ई रिक्शा खड़ा करने की बात को लेकर दो युवकों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में दोनों युवक घायल हो गए। जिन्होंने एक दूसरे के खिलाफ थाना पहुंचकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों ने दोनों युवकों की तरफ से मामला दर्ज कर मामलों को जांच में लिया है।