सागर नगर: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों में मारपीट, बीजेपी नेता व परिवार पर आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से की शिकायत
शाहगढ़ थाना की हीरापुर चौकी अंतर्गत ग्राम तिगोडा में बच्चों के विवाद में दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए और मारपीट हुई। इस मामले मे जोशी परिवार ने सोनी परिवार पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं मामले में जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की जोशी परिवार ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंप कर मामले की जांच कराकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।