बर्थडे मनाने मुरैना आ रही 8 साल की बच्ची की सड़क हादसे में मौ.त, पिता गंभीर
मुरैना। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के बड़ोखर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने सोमवार को शाम 7.30 पर अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार राम प्रकाश उर्फ राकेश कुशवाह (40), निवासी विसंगपुर और उनकी 8 वर्षीय बेटी प्रिय को ट.क्कर मार दी। हादसे में मासूम प्रिय की मौके पर ही मौ.त हो गई, जबकि राम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी संजय बरैया के अनुसार हादसे के कारणों और वाहन की पहचान की जांच की जा रही है।
#मुरैना #morena