खमरिया में आफ़त की बारिश, सड़कों के ऊपर से बहकर नदी नाले की तलाश बहते पानी का वीडियो वायरल
दमोह जिले में बारिश का दौर जारी है। इस बीच दमोह विकासखंड के ग्राम पंचायत खमरिया से एक वीडियो सोशल मीडिया कर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मुख्य बाजार में भारी बारिश के बाद सड़कें नाले में तब्दील दिखाई दे रही है। यही नहीं भारी बारिश से आस पास मौजूद घरों और दुकानों में भी बारिश का पानी जा पहुंचे जिससे रहवासियों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ा वही मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो शनिवार शाम 7 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Damoh, Damoh | Jul 6, 2026